फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पूर्व सीएम एनडी तिवारी को मरणोपरांत भारतरत्न देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पूर्व सीएम पंडित नारायण दत्त तिवारी की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में राजकीय संग्रहालय सभागार में सर्वदलीय बैठक हुई। वक्ताओं ने एनडी तिवारी के उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग की।
विज्ञापन


अर्बन बैंक के पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह बगड़वाल ने कहा कि कुमाऊं विवि का नाम एनडी तिवारी के नाम पर रखा जाए। क्योंकि इस विवि को बनाने में उनका विशेष योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास में पूर्व सीएम तिवारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कहा कि पहाड़ को फिर से तिवारी जैसे व्यक्तित्व वाले नेता की आवश्यकता है।
वहां पूर्व दर्जाधारी केवल सती, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, लता पांडे, विपिन जोशी, पूरन रौतेला, प्रीति बिष्ट, त्रिलोचन जोशी, मनोज सनवाल, आशीष वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें