फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सीसीटीवी लगाने और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए शहर के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग जिला रेडक्रॉस सोसायटी के एक शिष्टमंडल ने की है। एसएसपी से सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने की भी मांग की है।
विज्ञापन

रेडक्रॉस के पदाधिकारियों ने एसएसपी चंद्रशेखर घोडके को बताया कि शहर के अनेक सुनसान स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था नहीं होने से सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने नगर के प्रमुख चौराहों, सुनसान गलियों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग रखी। शिष्टमंडल ने शहर में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की भी मांग की। एसएसपी चंद्रशेखर घोडके ने आश्वस्त किया कि नगर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान रेडक्रॉस अध्यक्ष आशीष वर्मा, प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ. जेसी दुर्गापाल, यूथ रेडक्रॉस चेयरमैन अमित साह मोनू, यूथ उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह बिष्ट, यूथ उप सचिव अभिषेक जोशी, कृष्ण बहादुर सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें