फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बीयर बारों की जांच कराने की मांग

Thu, 02 Oct 2025 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। नगर पंचायत में बीयर बारों में हो रही अनियमितता की जांच की मांग शुरू हो गई है। हाइकोर्ट अधिवक्ता डीके जोशी ने नगर पंचायत के ईओ के माध्यम से डीएम और आबकारी अधिकारी को ज्ञापन देकर बीयर बारों की जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को अधिवक्ता जोशी ने ईओ के माध्यम से डीएम और आबकारी अधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया कि नगर क्षेत्र में संचालित बीयर बार मानकों का पालन नहीं कर रहे हैं। जिससे नगर में अव्यवस्थाएं बढ़ रही हैं। बार संचालकों के पास न तो कार पार्किग है न ही पुरुष महिला शौचालय की अलग व्यवस्था नहीं हैं। बारों में आईपी ऐड्रस युक्त कैमरे भी नहीं लगे हैं। उन्होंने नगर में संचालित बारों के लाइसेंस और मानकों की जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें