फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मेलन में उठी आंबेडकर गांवों को सुविधाएं देने की मांग

Sun, 17 Feb 2019 11:55 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
शिल्पकार सम्मेलन का उद्घाटन करते अतिथि। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मजखाली क्षेत्र में मूलनिवासी संघ का 85 साल बाद सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में शिल्पकार समाज की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। आंबेडकर गांवों को सुविधाओं से जोड़ने मांग उठाई गई। 
विज्ञापन


सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडवोकेट डॉ. प्रमोद कुमार और विशिष्ट अतिथि वामसेफ सचिव दिनेश टम्टा ने संयुक्त रूप से किया। सम्मेलन में शिल्पकार बहुल तोक और आंबेडकर गांवों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, शिल्पकार वर्ग के मजदूरों का श्रम विभाग में पंजीकरण कराने समेत कई मांगे उठाई गई। इस मौके पर युवाओं में बढ़ती नशे और शराब की प्रवृति को खत्म करने पर जोर दिया गया। सम्मेलन में जम्मू कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।

वक्ताओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। शिल्पकार गुरु स्व. खुशीराम के चित्र पर भी माल्यार्पण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि 1933 में शिल्पकार गुरु स्व. खुशीराम ने मजखाली क्षेत्र से ही सम्मेलन की शुरुआत की थी। इस बार 85 साल बाद फिर से सम्मेलन की शुरुआत की गई है। इस दौरान बच्चों ने संविधान की प्रस्तावना भी पढ़कर भी सुनाई। शिल्पकार समाज के पिछड़ेपन का निस्तारण करने की मांग भी जोर शोर से उठी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पीसी आर्य, कोषाध्यक्ष नंदन प्रसाद, नारायण राम, महेश लाल, राम लाल, चंदन दास, गोविंद राम, प्रेम कुमार आर्य, रमेश चंद्र आर्या, मनोज कुमार, हेमंत कुमार, खष्टी देवी आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें