फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: ग्राम पंचायतों का शीघ्र गठन करने की मांग

Sat, 04 Oct 2025 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। विकासखंड के ग्राम प्रधानों ने ग्राम पंचायतों का शीघ्र गठन करने की अधिसूचना जारी करने की मांग की है। इस संदर्भ में ग्राम प्रधानों ने ब्लाॅक प्रमुख के माध्यम से पंचायती राज विभाग को ज्ञापन भेजा। शुक्रवार को ग्राम प्रधानों ने डॉ. आरती किरौला के माध्यम से पंचायती राज विभाग के सचिव को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन की प्रक्रिया एक माह पूर्व करने के बावजूद ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य नहीं होने से ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो पाया है। जनप्रतिनिधियों ने शीघ्र ग्राम पंचायतों के गठन के लिए अधिसूचना जारी करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में धन्यारी के ग्राम प्रधान प्रकाश अधिकारी, डढोली के मनोज मेहरा, रतखाल के नंदन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें