फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: शिखर तिराहे से धारानौला स्टेशन तक ई-रिक्शा संचालन की मांग

Sun, 06 Sep 2026 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। शहर में जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए शिखर तिराहे से धारानौला स्टेशन तक ई-रिक्शा का नियमित संचालन शुरू कराने की मांग उठी है। इस संबंध में अधिवक्ता कवींद्र पंत ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जनवरी 2025 में राज्य परिवहन आयुक्त, उत्तराखंड की ओर से दी गई अनुमति को लागू कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि अनुमति मिलने के बावजूद वर्तमान में ई-रिक्शा सेवा शिखर तिराहे से रघुनाथ सिटी मॉल तक ही संचालित हो रही है। इससे धारानौला क्षेत्र के नागरिकों को ई-रिक्शा सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने शिखर तिराहे से लक्ष्मेश्वर तिराहे होते हुए करबला से धारानौला स्टेशन तक ई-रिक्शा संचालन शुरू कराने का आग्रह किया।
कवींद्र पंत ने बताया कि संयुक्त समिति के रूट परीक्षण के बाद आरटीओ अल्मोड़ा ने उक्त मार्ग को ई-रिक्शा संचालन के लिए उपयुक्त पाया था। उन्होंने राज्य परिवहन आयुक्त को पत्र भेजकर संभागीय परिवहन अधिकारी की संस्तुति के आधार पर जल्द अनुमति जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने रानीधारा रोड पर रेलिंग लगवाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि यह शहर का प्रमुख लिंक मार्ग है, जहां वाहनों की आवाजाही के दौरान दुर्घटना का खतरा बना रहता है। रेलिंग लगने से मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें