चौखुटिया (अल्मोड़ा)। उपजिला अस्पताल चौखुटिया में मानकों के अनुसार स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती नहीं हो पाई है। शुक्रवार इस संबंध में क्षेत्रवासियों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी अल्मोड़ा को ज्ञापन भेजा हैं।
उन्होंने ज्ञापन में कहा कि चौखुटिया में उपजिला अस्पताल पूरे क्षेत्र का प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र है। यहां चौखुटिया सहित मासी, स्याल्दे, भिकियासैंण, देघाट और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग उपचार के लिए आते हैं। अस्पताल में फिजिशियन, सर्जन, अल्ट्रासाउंड टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन सहित अन्य आवश्यक कर्मियों की तैनाती नहीं हो पाई है। ऐसे में मरीजों को स्थानीय स्तर पर उपचार नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने अस्पताल में मानकों के अनुसार