स्याल्दे (अल्मोड़ा)। हरी सिंह निवासी पूर्व चंदरखाडी वर्तमान निवासी खाल्यों ने लंबाड़ी और छीपा के चार लोगों पर सामान में तोड़फोड़ करने के साथ ही जान से मारने के प्रयास में कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने तहसीलदार को इस मामले में न दिया। कहा कि दहशत के मारे वह काफी लंबे समय से अपने गांव नहीं जा पा रहा है। आरोपियों के खिलाफ कई बार शिकायतें की लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित से तहसीलदार से न्याय दिलाने की मांग की। संवाद