फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: देवर ने भाभी का गला दबाकर मारने का किया प्रयास, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के दन्या थाना अंतर्गत एक महिला ने अपने देवर पर किंचन में आकर उसका गला दबाकर मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया। महिला ने कहा कि दो महिलाएं उसे बचाने को आईं तो आरोपित ने उन्हें भी लात मार दी। मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई है।
विज्ञापन

सरोज भट्ट निवासी आरतोला ने थाना दन्या में तहरीर दी। बताया कि शुक्रवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे के आसपास आरोपी चंद्रशेखर भट्ट निवासी ग्राम आरतोला उसके किंचन में आ गया। आरोपी ने उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। आरोपी बार-बार उसे, उसके पति और बच्चों को मारने की धमकी दे रहा था। रजनी भट्ट और प्रिया भट्ट ने उससे बचाने का प्रयास किया। आरोपी ने उन्हें भी मुक्के और लात मारी। महिला ने कहा कि आरोपी के जान से मारने के प्रयास से भयभीत है। महिला ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। दन्या के थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि आरोपी महिला का देवर है। मामले में जामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ बलवंत सिंह रावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें