फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: भुजान-बर्धो मोटर मार्ग के सुधारीकरण में देरी, ठेकेदार को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। भुजान-बर्धो मोटर मार्ग की बदहाल स्थिति से क्षेत्र के कई गांवों के लोग परेशान हैं। सड़क की जर्जर हालत के कारण आवाजाही में दिक्कतें बनी हुई हैं और दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है।
लंबे समय से उठ रही मांग के बाद राज्य सरकार ने सड़क के सुधारीकरण के लिए 10 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी थी। विभाग ने टेंडर प्रक्रिया भी समय पर पूरी कर ली लेकिन तीन महीने बाद भी कार्य शुरू नहीं हो सका है। सड़क निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सिंह बोहरा ने भी कार्य लंबित रहने पर चिंता जताते हुए जल्द निर्माण शुरू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क की खराब स्थिति से क्षेत्र के लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए ठेकेदार के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हीरा सिंह बिष्ट ने बताया कि ठेकेदार को नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी है कि निर्धारित अवधि में कार्य शुरू नहीं होने पर ठेकेदार का बॉन्ड निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें