हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 15वीं प्रादेशिक विद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता के अंडर-19 सीनियर बालक वर्ग का फाइनल मैच महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने जीत लिया जबकि हरिद्वार की टीम उप विजेता रही।
सीनियर बालक वर्ग का फाइनल मैच महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून और हरिद्वार के बीच खेला गया। स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने हरिद्वार को 25-16, 25-18, 25-15 से पराजित किया।
मंडलीय अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मंडल सुषमा सिंह ने मैच का शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों से खेलों में प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि कोतवाल संजय गर्ब्याल थे।
कमल किशोर चौहान, दीपक डंगवाल, चंदन बिष्ट, गिरीश बिष्ट, शांति प्रसाद थपलियाल, जीवन पवार, प्रकाश बोरा, चंदन मेहता, सुरेश बिल्जवाण, नवीन लाल वर्मा, किशोर साह, इंद्र सिंह सामंत, मोहन सिंह, विक्रम सिंह निर्णायक थे।
मुख्य शिक्षा अधिकारी बीएन सिंह ने अध्यक्षता, प्रधानाचार्या नीलम नेगी, जिला खेल समन्वयक डॉ. कैलाश डोलिया ने संचालन किया। इस दौरान पीएस नयाल, पीएल साह, सावित्री साह, कुंदन कोरंगा, हरिप्रकाश खत्री, गोपाल खोलिया, शिवराज बनकोटी, चंदन मेहता, शोबन सिंह, भूपाल चिलवाल, राजेंद्र जोशी आदि थे।