फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया डिग्री कालेज स्याल्दे का वार्षिकोत्सव

Tue, 07 Apr 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, (भिकियासैंण) अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय स्याल्दे के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोक संस्कृति के बहुरंगी रंग बिखेरे। मुख्य अतिथि विधायक सुरेंद्र सिंह जीना ने डिग्री कालेज में विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से दो लाख रुपए देने की घोषणा की।


विधायक जीना ने कहा कि जीवन में शिक्षा का अहम स्थान है। परिश्रम से ही व्यक्ति को निर्धारित लक्ष्य में सफलता मिलती है। छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा देने के साथ ही अच्छे संस्कार देने की भी जरूरत है। उन्होंने छात्रों से सकारात्मक सोचने, नशे से बचने का आह्वान किया। उन्होंने शारदा देवी रिखाड़ी की स्मृति में मेधावी छात्रा मीनाक्षी रावत, दीप्ति बिष्ट को चेक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक गिरीश जोशी ने भी दोनों छात्राओं को 501-501 रुपए नकद पुरस्कार प्रदान किया। प्राचार्य सीएस मेहता ने कालेज की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। उन्होंने मुख्य अतिथि के सामने विभिन्न समस्याएं रखी। इससे पूर्व जीना ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने बेडू पाको बारो मासा नरैण काफल पाको चैता मेरी छैला.. कुमाऊंनी गीत समेत रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। संचालन डा. नीमा राणा ने किया।
विज्ञापन


वहां प्राचार्य डा. सीएस मेहता, छात्रसंघ अध्यक्ष दिव्या जोशी, डा. गोकुल सत्याल, डा. सत्यमित्र सिंह, डा. बीएस खान, कमलकांत, राधारमन उप्रेती, पूनम रजवार, पंकज बिष्ट, जेपी जोशी, प्रेम गिरी गोस्वामी, राकेश बिष्ट आदि थे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें