फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दीपक और कंचन की जोड़ी ने विजय और पवन को 29-7 के अंतर से हराया

Mon, 02 Feb 2026 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। खजांची मोहल्ला में मैत्री संघ के तहत कैरम प्रतियोगिता 3.0 का आयोजन शुरू हो गया है। सोमवार को आयोजित प्रतियोगिता का पहला मुकाबला दीपक और कंचन की जोड़ी ने विजय और पवन को 29-7 के अंतर से हराया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में मनोज और अनिल की जोड़ी ने दीप और सुमित को 29-6 के अंतर से, तीसरे मैच में रोहित और परीक्षित ने चंदन और अभय को 29-8 के अंतर से से हराया। प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ खिलाड़ी शरद कन्नौजिया ने प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने कहा कि कैरम जैसे खेलों से न केवल मनोरंजन मिलता है, बल्कि यह एकाग्रता, धैर्य और रणनीतिक सोच को भी बढ़ावा मिलता है। प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र में सौहार्द और खेल भावना को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें