फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपा को मिला अनमोल शिक्षक रत्न पुरस्कार

Tue, 15 Jan 2019 11:45 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अपर शिक्षा निदेशक (प्रारंभिक शिक्षा) केके गुप्ता से पुरस्कार प्राप्त करती प्रधानाध्यापिका दीपा आर्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 लमगड़ा विकासखंड के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय लमगड़ा की प्रधानाध्यापिका दीपा आर्य को मिशन शिक्षण संवाद ने अनमोल शिक्षक रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया है।
विज्ञापन

हल्द्वानी में गत 12 जनवरी को एमबी इंटर कालेज में हुई कार्यशाला में अपर शिक्षा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा केके गुप्ता ने उन्हें यह पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान शिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया। दीपा आर्य इससे पूर्व गवर्नर अवार्ड से भी सम्मानित हो चुकी हैं। कार्यक्रम में मिशन शिक्षण संवाद के राज्य संयोजक लक्ष्मण सिंह मेहता, कुमाऊं मंडल संयोजक संतोष जोशी आदि भी मौजूद थे। दीपा आर्य के सम्मानित होने पर क्षेत्र के शिक्षकों ने प्रसन्नता जताई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें