फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असाें गांव में गहराया जल संकट

Wed, 28 Nov 2018 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
असों गांव में सूखा नल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
काफलीगैर तहसील क्षेत्र के असों गांव में पिछले पांच दिन से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। गांव में लगे हैंडपंपों से भी पानी नहीं निकल पा रहा है। नजदीक में पानी के अन्य स्रोत न होने के कारण लोग गधेरों का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। इससे गांव में बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने एक जल संस्थान से गांव में शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है। सात दिन के भीतर आपूर्ति सुचारु न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


बौड़ी के प्रधान मोहन सिंह रावत के अनुसार असों गांव में समीपवर्ती गदेरे से पानी योजना बनाई गई है। इस योजना में पिछले पांच दिन से पानी नहीं पा रहा है। ग्रामीण गदेरों से दूषित पानी लाकर प्यास बुझा रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांव के समीप हैंड पंपों से भी पानी नहीं आ रहा है। पेयजल आपूर्ति न होने से ग्रामीणों का नहाना धोना भी मुश्किल हो गया है। शिकायत करने के बाद भी जल संस्थान के अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। उन्होंने जल संस्थान से शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार टम्टा ने बताया कि पेयजल आपूर्ति सुचारु करने के लिए संबंधित जेई को मौके पर भेजा जा रहा है।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें