अल्मोड़ा नगर में लगी राजनैतिक दलों की प्रचार सामग्री हटवाती एसडीएम सीमा विश्वकर्मा।
- फोटो : AMAR UJALA
लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। सोमवार को प्रशासन और पालिका परिषद ने शहर में विभिन्न स्थानों पर राजनीतिक दलों द्वारा लगाई गई प्रचार सामग्री पोस्टर, बैनर हटाए।
शहर में पालिका क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर राजनीतिक दलों के लोगों द्वारा प्रचार सामग्री और बधाई संदेश संबंधित पोस्टर, पंफलेट समेत विभिन्न सामग्री जगह-जगह चस्पा की गई है। मालरोड, धारानौला मार्ग, एलआर साह मार्ग समेत अन्य स्थानों पर प्रचार सामग्री चस्पा की गई है। आचार संहिता लागू होने के बाद सोमवार सुबह से ही पालिका और तहसील कर्मियों ने बैनर, पोस्टर,अन्य प्रचार सामग्री हटाई। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, पालिका के अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद, तहबाजारी निरीक्षक कमल पाठक समेत पालिका और तहसील कर्मचारी भी मौजूद थे।