फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सेना दिवस धूमधाम से मनाने का लिया गया निर्णय

Tue, 06 Jan 2026 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग की कचहरी बाजार स्थित लीग कार्यालय सभागार में मंगलवार को हुई बैठक में 15 जनवरी को सेना दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि विकासखंड भिकियासैंण में सेना दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन

लीग के अध्यक्ष दिनेश चंद्र तिवारी ने अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों से कार्यक्रम में शिरकत करने की अपील की। वक्ताओं ने बाजार में झूलते तारों को अंडर ग्राउंड करने की मांग की। कहा कि बाजार के सौंदर्यीकरण से पहले बाजार में दोपहिया, चौपहिया वाहनों की आवाजाही बंद की जाए।
उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में तेंदुए, कुत्तों, बंदरों की दहशत बनी हुई है। इससे निजात दिलाई जाए। वहां मोहन सिंह अल्मियां, रोशन लाल, आनंद सिंह बोरा, पूरन लोहनी, सुधीर जोशी, आशीष वर्मा, पूरन ऐरी, एनसी जोशी, डीके चौधरी, एचसी जोशी, धनी राम, राजेंद्र शाही आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें