फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पहाड़ की लाइफ लाइन क्वारब में मलबा गिरने से लगा जाम, एंबुलेंस फंसी

Sun, 24 May 2026 09:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पहाड़ की लाइफ लाइन अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच पर क्वारब में एक एंबुलेंस जाम में फंस गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक क्वारब की पहाड़ी से मलबा गिरा जिससे वहां जाम लग गया। कटिंग कार्य के चलते वहां पल-पल जाम लग रहा है।
विज्ञापन


रविवार को अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच पर क्वारब में पहाड़ी से मलबा आ गया। इससे वहां जाम लग गया। एनएच पर सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान अल्मोड़ा की तरफ आ रही एंबुलेंस भी वहां फंस गई। लोग एंबुलेंस को भी जगह देनेे को तैयार नहीं थे। जाम में फंसने से अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर पहाड़ के तीन जिलों के यात्री परेशान रहे। जाम के कारण पहाड़ के तीन जिलों के यात्री समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए। क्वारब में आए दिन जाम लग रहा है। इससे अल्मोड़ा से हल्द्वानी के तीन घंटे का समय पांच से छह घंटे में तय हो रहा है। इससे यात्रियों और मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाद में जाम खुला तो वाहनों की आवाजाही शुरू।
बारिश में कीचड़ में फंस जाते हैं वाहन

बारिश में क्वारब से निकलना दुश्वार हो जाता है। पहाड़ी से सड़क पर गिरा मलबा कीचड़ में तब्दील हो जाता है। इस कारण चढ़ाई में वाहन मलबे में फंस जाते हैं। जिससे कई बार जाम लग जाता है। पहाड़ी से गिर रहे मलबे से लोगों को भी खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें