अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब के पास पहाड़ी से गिरे मलबा और बोल्डरों ने वाहनों की रफ्तार रोक दी। इस दौरान वाहनों की आवाजाही रुक-रुक हुई। मार्ग पर जाम लगने से पहाड़ के तीन जिलों के यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
रविवार को क्वारब की पहाड़ी से अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा और बोल्डर गिर गए। इससे एनएच पर एक घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित रहा। इससे सड़क पर दोनों ओर वाहन फंस गए। यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एनएच के अधिकारियों ने जेसीबी लगाकर मलबा और बोल्डर हटाए तब जाकर यातायात सुचारू हुआ। दिन भर वाहनों की आवाजाही रुक-रुक कर हुई। इससे अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ तीन जिलों के यात्रियों को परेशानी का सामना पड़ा। एनएच के जेई जगदीश पपनै ने बताया कि पहाड़ी से मलबा गिर गया था। दोनों तरफ के वाहनों को रोककर मलबा हटाया गया।