फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जिले की 18 सड़कों में आया मलबा, पोलिंग पार्टियां फंसीं

Thu, 24 Jul 2025 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
बारिश के बाद सड़क से मलबा हटाती जेसीबी। संस्थान
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बारिश में जिले के 18 मोटर मार्गों पर मलबा आ गया। दो राज्य मार्ग और 16 ग्रामीण मार्ग बंद पांच घंटे बंद रहने से पोलिंग पार्टियों को पाेलिंग बूथों तक पहुंचने में दिक्कतें हुई। आपदा प्रबंधन ने जेसीबी से मलबा हटाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन


बीते मंगलवार की देर रात और बुधवार तड़के झमाझम बारिश हुई। आपदा कंट्रोल रूम के मुताबिक अत्यधिक बारिश से राज्य मार्ग गिरेछीना-बागेश्वर, धौलछीना-सेराघाट के अलावा ग्रामीण मोटर मार्ग धौलादेवी-खेती, पातलीबगड़-ममरछीना, शहीद मोहन सिंह मोटर मार्ग, सुनी-डोडाखाल-कनस्यारी, पंतगांव-चमड़खान, गणनाथ-नाई-ममरछीना, अल्मोड़ा-बेरीनाग-असकोट, जैंती-नया संग्रौली, मंगलता-त्रिनैली, जौरासी-घनस्याल, सुवाखान-दोड़म-चलनीछीना, सेराघाट-कुंजकिमौला, कलेतबैंड-वीरखोला, काफलीखान-भनोली, गोदियारा-तडागताल, चलनी-सेराघाट मार्गो में बुधवार को सुबह नौ बजे मलबा आ गया।
बृहस्पतिवार को पहले चरण में पंचायत चुनाव के लिए मतदान होना है। बुधवार को मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुई, लेकिन सड़कें बंद होने से वह रास्ते में फंस गई। सूचना पर आपदा प्रबंधन ने मौके पर जेसीबी भेजी और मलबा को हटाया। दो बजे बाद सड़कों पर यातायात सुचारू हुआ। आपदा प्रबंधन के मुताबिक मानसून सत्र में सड़कों के बंद होने की स्थिति में 64 जेसीबी तैनात की है। सड़कों में मलबा आने पर उन्हें तत्काल खोला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें