फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबा, पत्थर की चपेट में आने से पैरापिट ध्वस्त

Sat, 13 Oct 2018 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
पैंसिया-पीपना मोटर मार्ग में गिराया गया निर्माणाधीन सड़क का मलबा तथा पत्थर।पैंसिया-पीपना मोटर मार्ग में गिराया गया मलबा तथा पत्थर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सल्ट विकासखंड में बनाई जा रही निर्माणाधीन दाड़िमी-कालीगाड़ मोटर मार्ग का मलबा  पैंसिया-पीतना मोटर मार्ग पर डाला जा रहा है। ऊपर से डाले जा रहे मलबे व पत्थरों की चपेट में इस मोटर मार्ग के पैरापिट ध्वस्त हो गए हैं। इसके अलावा यह मार्ग काफी संकरा हो गया है। मलबे से इसमें बनी नालियां भी बंद हो गई है। 
विज्ञापन


पैंसिया-पीतना मोटर मार्ग में प्रतिदिन दर्जनों वाहन चलते हैं। यह मार्ग पीतना, झीपा, दाड़िमी, कफल्टा, कटियाचौरा, रामपुर आदि गांवों को जोड़ता है। लेकिन इन दिनों इस मार्ग पर सफर करना जोखिम बना हुआ है।  इस मार्ग के ऊपर दाड़िमी-कालीगाड़ मोटर मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। प्राथमिक विद्यालय पीतना के पास इस निर्माणाधीन सड़क के निर्माण के दौरान निकल रहे पत्थर, मलबा पैंसिया-पीतना मोटर मार्ग पर डाला जा रहा है। 

 इससे पैंसिया-पीतना मोटर मार्ग पर चलने वाले वाहनों तथा राहगीरों का खतरा बना हुआ है। पत्थर व मलबे की चपेट में आने से पैरापिट भी ध्वस्त हो चुके हैं। इससे वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पीतना के प्रधान माधवानंद ने बताया कि मनरेगा के तहत बनाए गए भूमि विकास दीवार तथा चैकडाम निर्माणाधीन दाड़िमी-कालीगाड़ मोटर मार्ग के मलबे से दब चुके हैं। 
विज्ञापन



निर्माणाधीन दाड़िमी-कालीगाड़ मोटर मार्ग के ठेकेदार को सड़क का मलबा उसी दिन हटाने के निर्देश पूर्व में दिए गए थे। जेई को मौके पर भेजा जाएगा। ठेकेदार को तत्काल मलबा हटाने के लिए कहा गया है। -सतनाम सिंह एई, लोक निर्माण विभाग रानीखेत।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें