फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा व्यापारी का निधन, शव यात्रा से लौटे चचेरे भाई की भी पहाड़ी से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलछीना (अल्मोड़ा)। क्षेत्र के युवा व्यापारी नैन सिंह मेहरा का शनिवार की देर रात निधन हो गया। रविवार को अंतिम संस्कार से लौटते वक्त पहाड़ी से पैर फिसलकर गिरे मृतक के चचेरे भाई की भी मौत हो गई। व्यापारी का भाई विकलांग था। व्यापारी की मौत से पूरा क्षेत्र शोक में डूबा रहा। शोक में रविवार को पूरा दिन बाजार भी बंद रहा। परिवार के दो लोगों की मौत होने से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

नैन सिंह मेहरा ( 32) धौलछीना में ढाबा चलाते थे। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। एक माह से उनका एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा था। बीते शनिवार की रात घर में ही उनकी मौत हो गई। रविवार को व्यापार मंडल के आह्वान पर शोक में धौलछीना बाजार पूरा दिन बंद रहा।
इधर, दोपहर बाद अंतिम संस्कार से लौटते वक्त मृतक नैन सिंह के चचेरे भाई किशन सिंह (50)निवासी भनलगांव का जमराड़ी बैंड के समीप पैर फिसल गया और वह पहाड़ी से नीचे गिर गया। घायल हालत में उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें