फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में युवक की मौत

Sun, 08 May 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सिरकोट गांव के रहने वाले 30 साल के खीम सिंह की दो दिन बाद शादी होने वाली थी। शादी की तैयारियों जोरशोर से चल रही थीं, लेकिन नियति ने कुछ और ही तय किया था। शादी का सामान की खरीददारी से लौटने के दौरान शुक्रवार देर रात धौलादेवी के निकट बाइक दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद दूल्हा और दुल्हन के घरों में मातम छा गया। 
विज्ञापन


भनोली तहसील में ध्याड़ी कस्बे के निकट सिरगांव निवासी खीम सिंह (30) पुत्र शिव राज सिंह मेहता निवासी नया सिरकोट की दो दिन बाद शादी होनी थी। वह अपने जीजा बचे सिंह के साथ शुक्रवार को सामान की खरीददारी के लिए अल्मोड़ा आया था। जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा से लौटते समय धौलादेवी के निकट देर रात उसकी बाइक रपट कर विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो जीप से भिड़ गई।

बाइक में पीछे बैठे खीम के सिर और छाती पर गंभीर चोटें आईं। बोलेरो चालक उसे उपचार के अपने वाहन में बेस अस्पताल अल्मोड़ा लाया लेकिन, अस्पताल पहुंचने से पहले ही खीम सिंह ने दम तोड़ दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सिर पर गहरी चोट लगने से उसकी मौत हुई। जबकि बाइक चला रहे बचे सिंह को मामूली चोटें आई हैं।  पुलिस ने बताया कि इस मामले में में अब तक किसी ने रिपोर्ट नहीं दी है। 
विज्ञापन


शनिवार शाम को रामेश्वर स्थित श्मशानघाट में खीम सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। इधर युवक की मौत का समाचार मिलने पर गांव में मातम छा गया है। वहीं दुल्हन के घर भी बारात की तैयारियां धरी रह गई हैं। इधर क्षेत्र के विधायक और विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह महरा, डीसीबी अध्यक्ष प्रशांत भैंसोड़ा, प्रमुख पीतांबर पांडे, जिला पंचायत सदस्य निर्मला भैसोड़ा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश जोशी आदि ने खीम सिंह की असमय मौत पर गहरा शोक जताया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें