फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सुयाल नदी में डूबने से भाई-बहन की मौत

Tue, 27 Jun 2023 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के बख गांव निवासी भाई और बहन की स्थानीय सुयाल नदी में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के पास बख गांव निवासी स्व. प्रकाश सिंह नेगी की 17 वर्षीय पुत्री भावना नेगी और 16 वर्षीय पुत्र आदित्य नेगी सोमवार दोपहर नहाने के लिए स्थानीय विश्वनाथ घाट के पास सुयाल नदी में पहुंचे लेकिन देर शाम तक दोनों घर नहीं लौटे। इससे परेशान परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मोबाइल लोकेशन के जरिये पुलिस नदी पर पहुंची और तलाशी अभियान चलाया। कुछ दूरी पर टीम को आदित्य के कपड़े और चप्पल मिले। अनहोनी की आशंका होने पर पुलिस ने एसडीआरएफ और फायर पुलिस को मौके पर बुलाया। सभी लोगों ने मिलकर आधी रात तक घंटों तक मशक्कत की। इसी दौरान बाद रात करीब एक बजे दोनों के शव भैसवाड़ा फार्म गढ़देवी मंदिर के पास नदी से बरामद हुए। पुलिस ने पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए। भावना कक्षा 12वीं और आदित्य 10वीं का छात्र था।
विज्ञापन


दोनों भाई-बहन नहाने के लिए सुयाल नदी में गए। जहां डूबने से उनकी मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। - विमल प्रसाद, सीओ, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें