अल्मोड़ा। घर की सीढ़ियों में पैर फिसलने के कारण गंभीर रूप से घायल नगर पालिका के कर्मचारी की बृहस्पतिवार को मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार नगर पालिका में कार्यरत अल्मोड़ा के गणेशीगैर निवासी विजय कुमार (30) पुत्र स्व. रमेश लाल बृहस्पतिवार को घर की सीढ़ियों से फिसल गया। सीढ़ियों से नीचे गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर बेस अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में इन दिनों कोरोना मरीजों का ही उपचार चल रहा है। इस पर विजय की गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उसे लेकर हल्द्वानी के लिए रवाना हुए। हल्द्वानी जाते समय रानीबाग के पास विजय ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से परिवार में मातम छा गया।