फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पूर्व सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Tue, 19 Mar 2024 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। थाना क्षेत्र बैजनाथ क्षेत्रांर्गत एक पूर्व सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने पूर्व सैनिक का शव घर से बरामद किया है। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिनेश भट्ट (55) निवासी हाल गोलू मार्केट में अपने परिवार के साथ रहता था। चर्चा है कि सोमवार की रात पूर्व सैनिक का घर में विवाद हुआ था। विवाद के बीच पूर्व सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उपचार के लिए उसे अल्मोड़ा ले गए। अस्पताल ले जाने के दौरान पूर्व सैनिक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन उसे एक वाहन से घर ले लाए। मृतक के भाई ने ऋषिकेश से पुलिस को 112 नंबर पर सूचना देकर अपने भाई की हत्या किए जाने की आशंका जताई। सूचना मिलने पर पुलिस मंगलवार को मौके पर पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनाम भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर भेजा। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष बैजनाथ प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि मृतक के सिर और हाथ पर चोटें हैं। मृतक की पत्नी के हाथ पर भी हल्के घाव है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष नगरकोटी ने बताया तहरीर मिलने के बाद पुलिस प्राथमिकी दर्ज करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें