फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल के बच्चे ने अस्पताल लाते समय रास्ते में दम तोड़ा

विज्ञापन
जिला अस्पताल अल्मोड़ा में माता को समझाते मृतक के पिता। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बागेश्वर जिले के डंगोली निवासी सात साल के बच्चे की अस्पताल लाते समय मौत हो गई। पिछले कुछ समय से बीमार इस बालक को बागेश्वर जिला अस्पताल से अल्मोड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, डंगोली (बागेश्वर) निवासी सात वर्षीय प्रेम पुत्र नवीन सिंह कुछ समय से बीमार था। बचपन से ही उसे हृदय संबंधी बीमारी थी। बीते रोज तबियत खराब होने पर परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ ले गए थे। वहां से डॉक्टरों के रेफर करने पर उसे जिला अस्पताल बागेश्वर लाया गया। इस दौरान वहां भी गंभीर हालत देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन 108 के माध्यम से देर रात उसे जिला अस्पताल अल्मोड़ा ला रहे थे, इसी दौरान रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रेम के पिता नवीन सिंह ने बताया प्रेम को हृदय रोग संबंधी बीमारी थी। कुछ समय से उसका रामनगर से इलाज चल रहा था। इधर, एसआई पूनम रावत के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
किराए के लिए भी रुपये नहीं थे गरीब दंपति के पास
अल्मोड़ा। सात साल के बेटे की मौत से सदमे में आए नवीन सिंह के आर्थिक हालात बेहद खराब हैं। स्थिति यह थी कि बच्चे की मौत के बाद उनके पास शव लेकर वापस लौटने और अंतिम संस्कार के लिए भी पैसे नहीं थे। इस पर नगर के सामाजिक कार्यकर्ता किशन गुरुरानी समेत अन्य लोगों ने शव ले जाने और अंत्येष्टि के लिए अपनी ओर से आर्थिक सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें