फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम क्वारंटीन में रह रहे बुजुर्ग की तबियत बिगड़ने के बाद मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। एक सप्ताह पहले दिल्ली से लौटे स्याल्दे ब्लॉक के ग्राम तलाई निवासी बुजुर्ग (73) की होम क्वारंटीन के दौरान मृत्यु हो गई। डॉक्टरों ने कोरोना संक्रमण की जांच के लिए सैंपल ले लिया है।
विज्ञापन

बताया गया है कि इस बुजुर्ग का फरवरी में दिल्ली में आंखों का ऑपरेशन हुआ था। वह 21 मई को अपने घर तलाई पहुंचकर होम क्वारंटीन में थे। बृहस्पतिवार को उन्हें सांस लेने में दिक्कत और खांसी होने लगी। उनका बेटा स्याल्दे के अस्पताल से पिता के लिए दवा ले गया लेकिन रात में उनकी हालत बिगड़ गई। शुक्रवार सुबह प्रशासन को स्वास्थ्य खराब होने जानकारी दी गई। प्रशासन से मिले वाहन से सीएचसी भिकियासैंण लाते समय बुजुर्ग ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में पहुंचे अन्य मरीज इलाज कराए बिना लौट गए।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पीयूष रंजन ने बताया कि बुजुर्ग की मृत्यु का कारण अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन कोरोना संक्रमण की जांच के लिए सैंपल ले लिया गया है। जिसे उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

उधर नायब तहसीलदार स्याल्दे दीवान गिरि ने बताया दिल्ली से लौटने पर इस बुजुर्ग की 21 मई को मोहान में जांच हुई थी। तब उनमें दमा के लक्षण पाए गए थे। उसी दिन तलाई पहुंचने के बाद उन्हें पुत्र के साथ होम क्वारंटीन में रखा गया था। शव परिवारजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें