फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में नवजात का शव मिलने से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर में एक अज्ञात नवजात शिशु का संदिग्ध हालत में शव बरामद हुआ है। गधेरे के पास नवजात शिशु का शव मिला है। पुलिस ने शव को हिरासत में ले लिया। शुक्रवार को अफसर कॉलोनी के पास सरसौं गांव के गधेरे के आसपास कुछ महिलाएं घास काट रही थीं। महिलाओं को गधेरे में एक पॉलिथीन में नवजात शिशु का शव मिला। महिलाओं ने इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि नवजात का शव मिला है। जिसे कब्जे में लेकर मोर्चरी में रख दिया गया। अब शव का पीएम किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जहर गटक युवक ने की जीवनलीला समाप्त
अल्मोड़ा। युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहर गटक लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। हवालबाग ब्लॉक के बख निवासी 35 वर्षीय योगेश कुमार ने शुक्रवार को अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। इससे उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें