जिला अस्पताल अल्मोड़ा में घटना की जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। दुकान के पास खड़े एक बुजुर्ग को अचानक एक बाइक से टक्कर लग गई। बाइक से टक्कर लगने से बुजुर्ग सड़क में ही गिर गए। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।
हवालबाग ब्लॉक के महतगांव निवासी पदम सिंह कनवाल (75) पुत्र स्व. मोहन सिंह मंगलवार शाम अपनी दुकान के पास खड़े थे। वहां से गुजर रही एक बाइक से अचानक उन्हें हल्की टक्कर लग गई। इससे वह गिर गए। परिजन बुजुर्ग को लेकर जिला अस्पताल अल्मोड़ा लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने के एक घंटे बाद बुजुर्ग ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। डॉ. सना अंसारी ने बताया कि बुजुर्ग के सिर और सीने में चोटें आईं थी। कान से खून बह रहा था। इधर एसआई सुरेंद्र सिंह रिंगवाल समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बुजुर्ग के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।