फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो और कोरोना संक्रमितों की मौत, 196 लोग कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में कोरोना से दो और लोगों की मौत हो गई है। वहीं जिले में 196 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी मरीजों को आइसोलेट कर दिया गया है। उनके संपर्क में आए अन्य लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है। दो मौते के साथ जिले में अब तक कोरोना से 45 लोग दम तोड़ चुके हैं।
विज्ञापन

धौलादेवी ब्लॉक के चंतोला दन्या निवासी 33 वर्षीय युवक को 29 अप्रैल को कोविड अस्पताल बेस में भर्ती किया गया था। शुक्रवार रात युवक की तबियत बिगड़ गई। इस दौरान उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
उधर खत्याड़ी निवासी 44 वर्षीय संक्रमित युवक की भी कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। उधर शनिवार को ताड़ीखेत ब्लॉक में 64, अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में 44, चौखुटिया ब्लॉक में दो, धौलादेवी में चार, स्याल्दे में तीन, भैंसियाछाना में सात, भिकियासैंण में 17, ताकुला में नौ, लमगड़ा में एक, सल्ट में दो, रानीखेत नगर में 26 संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

लोधिया बैरियर में बाहरी राज्यों से पहुंचे लोगों के सैंपलों में 17 लोगों की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। नए मरीजों के साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 5643 पहुंच गई है, जिनमें से 4477 स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि जिले में कुल 1124 एक्टिव मरीज हैं। जिले में कोरोना से कुल 45 लोगों की मौत हो चुकी है।
दाह संस्कार स्थल पर लकड़ियों की कमी से नाराजगी
अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लॉक के पूर्व ज्येष्ठ उपप्रमुख आनंद कनवाल ने कहा कि इस विपदा की स्थिति में भी परिजनों को सुयाल नदी के किनारे लकड़ियां उपलब्ध न होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में परिजन चिता का दाह संस्कार करने से पूर्व पहले दूर से लकड़ियां ढोने के लिए मजबूर हैं।
बैरियर में हुई 76 लोगों की जांच
अल्मोड़ा। शनिवार को बैरियर में 76 लोगों की आरटीपीसीआर जांच को स्वैब लिए गए, जबकि निगेटिव जांच रिपोर्ट दिखाने वाले अन्य लोगों को सीधे प्रवेश की अनुमति दी गई। शनिवार को लोधिया बैरियर में बाहरी राज्यों से कुल 94 लोग पहुंचे। इस दौरान नियमों के तहत 18 लोग कोरोना आरटीपीसीआर निगेटिव जांच रिपोर्ट लेकर आए थे, जबकि जांच रिपोर्ट न लाने वाले 76 लोगों के मौके पर ही जांच को सैंपल लिए गए। बैरियर में स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ. विशाल शर्मा, विक्रांत डिमरी, शिवानी जोशी, सुमन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें