फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: धारानौला में टैक्सी चालक पर जानलेवा हमला, जबड़ा फ्रैक्चर

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। धारानौला निवासी एक टैक्सी चालक ने सिकुड़ा बैंड के पास स्थित एक दुकान पर हुई कहासुनी के बाद घर लौटते समय उस पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने चौकी प्रभारी धारानौला को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

19 नवंबर को पीड़ित भगवत सिंह रावत अपनी टैक्सी से स्थानीय यात्रियों को उतारने के बाद रात करीब 10 बजे सिकुड़ा बैंड स्थित बॉक्सर रेस्टोरेंट के पास एक दुकान पर सिगरेट खरीदने रुका। आरोप है कि दुकान में 10 रुपये की सिगरेट के 15 रुपये मांगे जाने पर दुकानदार से कहासुनी हो गई। उसी दौरान दुकान में मौजूद कुछ शराब पिये हुए लोगों ने उसे गालीगलौज कर धमकाया जिसके बाद वह डरकर अपने घर की ओर लौट गया। पीड़ित ने बताया कि धारानौला पहुंचते ही एक गाड़ी से अचानक उतरे त्रिलोक बिष्ट, हिमांशु उर्फ हेमू एवं एक अन्य व्यक्ति ने उस पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उनकी टैक्सी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ित को बचाया गया लेकिन वह बेहोश हो गया। परिजनों को सूचना मिलने पर घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जबड़े में फ्रैक्चर होने की पुष्टि की। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कोट -
तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दिया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। अराजकता की घटनाओं को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। -देवेंद्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें