फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुनेलाखेत मार्ग पर तेंदुए के शावक का शव मिला

Sun, 14 May 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
मेरठ - फोटो : SELF
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। छावनी क्षेत्र के अंतर्गत झूलादेेवी के पास कुनेलाखेत सड़क किनारे तेंदुए के शावक का शव मिला है। सुबह वहां से गुजर रहे ग्रामीणों को शव दिखा तो इसकी सूचना कैंट को दी गई। शावक मादा है और ढाई माह की बताई जा रही है। आपसी संघर्ष में शावक की मृत्यु होने की आशंका है।
विज्ञापन


झूलादेवी क्षेत्र छावनी परिषद के अंतर्गत है। झूलादेवी से अंदर की तरफ कुनेलाखेत गांव को सड़क है। सुबह कुछ ग्रामीणों ने सड़क किनारे तेंदुए के शावक का शव दिखा। कैंट के रेंजर कमल फर्त्याल ने बताया कि मादा शावक की उम्र ढाई माह थी। गले में दांत के गहरे निशान थे। संभवत: वन्यजीवों से आपसी संघर्ष में शावक की जान गई है।

शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया गया। उन्होंने बताया कि सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं। शावक का शव एक दिन पुराना है। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ममता यादव और उनकी सहयोगी टीम ने पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें