फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: डंडेश्वर के पास मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

Mon, 14 Jul 2025 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जागेश्वर(अल्मोड़ा)। कोटुली वन पंचायत के डंडेश्वर के पास एक 30 से 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला है। शव आधे से ज्यादा सड़ गया है। आशंका जताई जा रही है कि दूसरे स्थान पर हत्या कर शव ठिकाने लगाने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। रविवार को मवेशियों के साथ कोटुली गांव की महिलाएं जंगल गई थीं। कमला देवी को कोटुली गंधक के पास बने सूखे नाले के पास शव दिखाई दिया। कमला ने अपने पति गोविंद सिंह को फोन से इसकी सूचना दी।
इसके बाद जागेश्वर चौकी प्रभारी भगवान गिरी गोस्वामी, एसआई चंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी भेज दिया है।
शव 10 से 15 दिन पुराना बताया जा रहा है और 40 प्रतिशत से अधिक सड़ गया है।
चौकी प्रभारी का कहना है कि शव ऐसी जगह मिला है जहां पर दुर्घटना होने की संभावना भी नहीं है। जांच के दौरान जेब आदि को चेक किया गया लेकिन कुछ भी नहीं मिला। प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। हर एंगल से जांच के बाद भी मौत के असल कारणों का पता लग पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें