फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालीमठ के समीप सड़ी-गली हालत में शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कालीमठ के समीप सड़ी-गली हालत में एक शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मांस गलने के बाद कंकाल बन चुके शव की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को मोर्चरी में रख दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार की देर शाम कालीमठ के समीप सड़क से 200 मीटर घनेली गांव की ओर गधेरे में क्षेत्र की कुछ महिलाओं ने सड़ा-गला शव देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि एनटीडी चौकी क्षेत्र में मिले शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। इसके चलते शव मोर्चरी में रखवाया है। उन्होंने बताया कि शव की लंबाई करीब पांच फिट आठ से 10 इंच है। काफी पुराना होने के कारण मांस सड़ने से शव कंकाल में बदल गया है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। जिले के सभी थानों, चौकियों समेत डीसीआरबी के माध्यम से अन्य जिलों को भी सूचना भिजवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें