अल्मोड़ा। जिले की बालिका फुटबाल खिलाड़ी उत्तरकाशी में आयोजित अंडर 19 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएंगी। इसके लिए उन्हें पहले ट्रायल की परीक्षा से होकर गुजरना होगा। खेल विभाग आज 11 बजे एचएनबी स्टेडियम में खिलाड़ियों को चयन करेगा। चयनित खिलाड़ी 21 से 23 नवंबर तक होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। डीएसओ महेशी आर्या ने बताया कि कहा कि ट्रायल में प्रतिभाग करने वाली खिलाड़ियों को खेल विभाग से किसी प्रकार का भत्ता देय नहीं होगा। इच्छुक खिलाड़ियों को स्थायी निवास प्रमाणपत्र, आधार कार्ड की छाया प्रति और एक रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य है।