फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जिले में कल से शुरू होगा ईवीएम-वीवीपैट जागरूकता अभियान

Wed, 18 Nov 2026 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिले में 19 नवंबर से ईवीएम और वीवीपैट प्रशिक्षण एवं जनजागरूकता अभियान शुरू होगा। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अंशुल सिंह ने जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में अभियान संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

20 नवंबर से द्वाराहाट, सल्ट, रानीखेत, सोमेश्वर, अल्मोड़ा और जागेश्वर में मोबाइल प्रदर्शन वैन के माध्यम से मतदाताओं को ईवीएम से मतदान और वीवीपैट से मत की पुष्टि करने की प्रक्रिया समझाई जाएगी। इसके अलावा छह विधानसभा मुख्यालयों और जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में सात प्रदर्शन केंद्र बनाए जाएंगे। प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर मशीनों की कार्यप्रणाली की जानकारी देंगे। अभियान निर्वाचन की घोषणा तक जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें