फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियां हर क्षेत्र में बढ़ रही हैं आगे: प्रदीप

Sun, 28 Oct 2018 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
समारोह में गीत प्रस्तुत करती गायिका माया उपाध्याय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा है कि विद्यार्थी कड़ी मेहनत कर मुकाम हासिल करें। उन्होंने कहा कि बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। टम्टा एसएसजे परिसर के सिमकनी मैदान में जयश्री कालेज के नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर प्रसिद्ध लोक गायिका माया उपाध्याय के गीतों की धूम रही। उनकी गीतों पर विद्यार्थी और दर्शक जमकर झूमे। 

विज्ञापन

टम्टा ने दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया। इस मौके पर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने भी मौजूद थे।लोक गायिका माया उपाध्याय ने हाय काकड़ी झिल मां, नूण पिस

सिलमा समेत कई गीत गाए। जिन पर दर्शक और छात्र-छात्राओं जमकर झूमे। इस मौके पर कालेज के नवागंतुक विद्यार्थियों के अलावा सीनियर छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत आदि रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कालेज के चेयरमैन भानु प्रकाश जोशी ने सभी का स्वागत किया।
विज्ञापन


संचालन प्रभाकर जोशी ने किया। इस अवसर पर खष्टी जोशी, जनार्दन जोशी, एसीएसटी आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, पूर्व सभासद सचिन टम्टा, प्रमोद जोशी, चंपा कनवाल, पारुल नेगी, मनीष जोशी, आशी जोशी, निरंजन बिष्ट, शिवानी जोशी, विभू कृष्णा आदि मौजूद थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें