फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दन्योली मोटर मार्ग बदहाल, गड्ढों पर रपट रहे दोपहिया चालक

Thu, 28 Aug 2025 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दन्योली मोटर मार्ग बदहाल होने से सफर के दौरान यात्रियों को दिक्कतें हो रही हैं। बारिश होने पर सड़क पर आवाजाही खतरनाक हो जा रही है। गड्ढों में पानी भरने से दोपहिया चालक चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


दन्योली मोटर मार्ग नौगांव मल्ला, नौगांव तल्ला, सैनोली, चौकुना, बरम आदि गांवों को जोड़ता है। अनदेखी के चलते मार्ग खस्ताहाल है। मार्ग पर कई स्थानों पर डामर उखड़ने से गड्ढ़े बन गए हैं। बारिश में दोपहिया चालक गड्ढों में रपटने से चोटिल हो रहे हैं। बड़े वाहन चलने पर गड्ढों का गंदा पानी की छीटे राहगीरों और स्कूली बच्चों पर जाने से उनके कपड़े खराब हो जाते हैं। कुछ स्थानों पर सड़क किनारे का कुछ भाग टूटने से सड़क संकरी हो गई है। इससे आवागमन में दोपहिया चालकों को खतरा बना रहता है। इधर लोनिवि के एई पीएस फत्र्याल ने बताया कि सड़क में बने गड्ढों को जल्द ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें