फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरनाक बीमारी है नशा : कुमार

Tue, 25 Apr 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 नेशनल प्लान ऑफ एक्शन के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से किशोरी बाल गृह बख में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में किशोरियों को विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई, साथ ही कानूनी ज्ञान माला पुस्तकें वितरित की गईं।
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए अपर जिला जज ओम कुमार ने नशे को एक खतरनाक बीमारी बताया। उन्होंने मानवाधिकारों और सम्मान के साथ जीने का अधिकार अनुच्छेद 21 के बारे में जानकारी दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डा. शेष चंद्र ने नशे की बढ़ती जा रही प्रवृति पर अंकुश लगाए जाने के लिए जिले की जांच एजेंसियों से कड़ी कार्रवाई करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि अक्सर यह देखा गया है कि नशे की प्रवृति के कारण लैंगिंग शोषण की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में उन्हें रोकने के लिए जांच एजेंसी को जागरूकता संगोष्ठी करके नशे से दूर रहने के लिए आह्वान करना चाहिए। शिविर में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रशांत जोशी समेत अन्य लोग मौजूद थे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डा. शेष चंद्र ने  किशोरी बाल गृह बख, राजकीय संप्रेक्षण गृह पांडेखोला, शिशु बाल सदन का निरीक्षण भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें