एनसीसी कैडेट्स ने धैना गांव में निकाली रैली
- फोटो : अमर उजाला
गरुड़ (बागेश्वर)। जीआईसी धैना के एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत धैना में जागरूकता रैली निकाली। बच्चों ने अपने गांव, घर, वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। एनसीसी प्रभारी राजेंद्र रावत के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स से स्कूल से धैना तक रैली लिकाली।
रैली के बाद कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य सुंदर सिंह बिष्ट ने बच्चों को स्वच्छता अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से स्वच्छता अभियान को गांव तक पहुंचाने को कहा। संचालन एनसीसी प्रभारी राजेंद्र रावत ने किया। वहां दलीप सिंह, विमल राणा, मंजू कांडपाल, कुसुम पांडे, मनोज खोलिया आदि थे।