फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, यूएसनगर के दुग्ध संघ अध्यक्ष बहाल

Fri, 20 May 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राष्ट्रपति शासन के दौरान हटाए गए अल्मोड़ा,यूएस  नगर और पिथौरागढ़ के दुग्ध संघ अध्यक्षों को पुनर्स्थापित कर दिया है। शुक्रवार को आदेश मिलने के बाद तीनों दुग्ध संघ अध्यक्षों ने कार्य भार संभाल लिया है। मालूम हो कि राष्ट्रपति शासन के दौरान राज्यपाल केके पॉल ने पूर्व में सरकार द्वारा दुग्ध संघों में नामित किए गए संचालकों (निदेशकों) को पद से हटा दिया था। अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंहनगर में नामित निदेशक ही दुग्ध संघ अध्यक्ष के पद पर चुने गए थे।
विज्ञापन


इस कारण आठ अप्रैल को तीनों जिलों के अध्यक्षों को हटा दिया गया था। तब से यह पद खाली पड़े थे। इधर दोबारा सत्ता में आ जाने के बाद शुक्रवार को सरकार ने एक आदेश जारी करके हटाए गए तीनों जिलों के अध्यक्षों को शुक्रवार को पुनर्स्थापित कर दिया है। सूत्रों ने बताया कि प्रदेश सरकार ने राज्यपाल के उस आदेश को ही निष्प्रभावी कर दिया है जिसके आधार पर इन दुग्ध संघ अध्यक्षों को हटाया गया था। 

सरकार के आदेश के बाद शुक्रवार को अल्मोड़ा दुग्ध संघ के अध्यक्ष दीप सिंह डांगी, ऊधमसिंहनगर के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा और पिथौरागढ़ दुग्ध संघ के अध्यक्ष विनोद कार्की फिर से बहाल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक यह आदेश मुख्यालयों में पहुंच चुका है और तीनों ने तत्काल कार्यभार भी संभाल लिया है। इधर अल्मोड़ा के दुग्ध संघ अध्यक्ष दीप डांगी ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार को कार्यभार संभाल लिया है। श्री डांगी ने कहा कि पिछले डेढ़ माह में जो नुकसान हुआ है अब उसकी भरपाई के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादकों का भुगतान भी जल्द किया जाएगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें