फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 दैण है जया भूमि के देवा...

Tue, 16 Jan 2018 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
भिकियासैंण में चनोली सरपटा में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चनोली सरपटा में तीस साल बाद शुरू हुए गिरै कौतिक कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने उत्तराखंड की लोक संस्कृति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य दीपक बिष्ट, महेंद्र मेहरा और विधायक प्रतिनिधि महिपाल बिष्ट ने किया।

विज्ञापन


 लोक गायक रमेश बाबू गोस्वामी के निर्देशन में दैण है जया भूमि के देवा.., वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुए। नीतू भारद्वाज द्वारा प्रस्तुत ऊंचा पहाड़ों में गिरजा बसी गे और बाल कलाकार सलेजा ने मैं ईजा बाज्यू की लाड़ली चेली... गाकर खूब वाह वाही लूटी। अल्मोड़ा बजारा हुड़की बाजी रै... सहित कई गीतों में कलाकारों ने नृत्य करके उत्तराखंड की लोक संस्कृति को जीवंत रूप दिया। इस मौके पर अतिथियों ने 30 वर्षों बाद मेले की शुरुआत करने के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि मेले हमारे संस्कृति की धरोहर हैं।

लोगों ने कार्यक्रम स्थल पर व्यापारिक स्टालों से भी काफी खरीदारी की। कार्यक्रम का संचालन कृपालसिंह सीला ने किया। इस मौके पर महेंद्र मेहरा, दीपक बिष्ट, महिपाल सिंह, देवेंद्रसिंह, नंदन रावत, शिवसिंह, पूरन मावड़ी, जेपी नेगी, बालू तड़ियाल, चंदनसिंह, दिवानसिंह, आनंद सिंह, हंसादत्त आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें