अल्मोड़ा में फायर वाहन से सैनिटाइजेशन करते फायर कर्मी।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नगर पालिका परिषद की ओर से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रतिदिन सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। नगर के मोहल्लों, रास्तों, मार्गों में ब्लीचिंग पाउडर, चूना, सोडियम हाईड्रोक्लोराइड का छिड़काव किया जा रहा है।
पालिका के प्रभारी ईओ/डिप्टी कलेक्टर गौरव पांडे के नेतृत्व में फायर वाहन से रविवार को कर्नाटकखोला, पांडेखोला, लक्ष्मेश्वर तिराहा क्षेत्र तक सोडियम हाइड्रोक्लोराइड का छिड़काव किया गया। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि संकट के इस दौर में प्रशासन, स्वास्थ्य, पालिका समेत अन्य विभागों का तालमेल सराहनीय है।
इस मौके पर फायर सर्विस के हरनाम सिंह राणा, चालक उमेश चंद्र, दीपक राठौर, पालिका परिषद के सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, राजपाल पवार, संदीप कुमार, पालिका सभासद अमित साह, संदीप कुमार, हृदयेश तिवारी भी थे। पालिका कर्मी शहर के विभिन्न मोहल्लों और रास्तों में भी कीटनाशकों का छिड़काव कर रहे हैं।