सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। ग्राम पंचायत ककड़ाई में एक घर में सिलिंडर में आग लगने से अफरातफरी मच गई। गनीमत रही इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। समय रहते लोगों आग पर काबू पा लिया गया जिससे बड़ा हादसा टल गया।
ककड़ाई निवासी रविशंकर पुत्र केशर राम वृहस्पतिवार को शाम के समय अपने रसोईघर में चाय बना रहे थे। इसी दौरान गैस खत्म होने पर उन्होंने दूसरा सिलिंडर लगाया। उन्होंने जैसे ही गैस जलाई अचानक सिलिंडर में आग लग गई। इससे वह घबराकर घर से निकल गए। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य कुंदन सिंह भंडारी, लक्ष्मण सिंह महरा, कैलाश आदि थे।