जिले के गरुड़ तहसील के व्हील कुलवाल (सिरकोट) निवासी दया राम (55) पुत्र स्व. उमेद राम मटेला में जल संस्थान के पंप ऑपरेटर पद पर कार्यरत थे। वह मटेला स्थित आवासीय कॉलोनी में ही रहते थे। सोमवार शाम करीब पांच बजे वह कमरे में हीटर सेंक रहे थे। इसी दौरान उन्हें करंट लग गया और गंभीर रूप से झुलसने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एनटीडी चौकी प्रभारी गणेश मनौला के नेतृत्व में पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि करीब 25 दिन पहले मृतक की पत्नी का भी निधन हुआ था। मृतक का परिवार व्हील कुलवाल गांव में रहता है। ब्यूरो