फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बारिश के कारण पुलिया हुई ध्वस्त

Sat, 07 May 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। शुक्रवार को हुई तेज बारिश से रिखेत, सिलानी, केस्ता आदि गांवों को जोड़ने  वाली पुलिया ध्वस्त हो गई। इसके अलावा दौलाघट क्षेत्र में डुंगर सिंह का बैल नाले के बहाव में बह गया। जबकि दो महिलाएं भी बाल-बाल बच गई। 
विज्ञापन

सिलानी के क्षेत्र पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि डूंगर सिंह का बैल नाले में बह गया। केस्ता गांव निवासी देवकी देवी पत्नी अमर सिंह और कमला देवी पत्नी महेंद्र सिंह अपने घरों को लौट रही थी।

नाले में पानी का बहाव तेज होने से वह बह गई लेकिन उन्होंने किसी तरह झाड़ियों को पकड़ लिया और बाल-बाल बच गई। क्षेत्र पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह बिष्ट, रिखे के प्रधान खीम सिंह तड़ागी, सिलानी के प्रधान रमेश बिष्ट, चंपा देवी आदि ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेज कर डुंगर सिंह के परिवार को मृतक बैल का मुआवजा देने और ध्वस्त हुई पुलिया का शीघ ्र निर्माण करने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें