फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय शिवरात्रि महोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

विज्ञापन
शिवरात्रि मेले में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। नगर पंचायत और प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से रामलीला मैदान में आयोजित दो दिवसीय शिवरात्रि महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। विहान सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था अल्मोड़ा के कलाकारों ने नंदा-सुनंदा की स्तुति के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत की और उसके बाद विभिन्न लोकनृत्य प्रस्तुत करके दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

इससे पहले मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अम्बुली देवी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष अम्बुली देवी ने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत हैं। इनके संरक्षण के लिए सभी को मिलजुल कर प्रयास करना होंगे।
विहान संस्था द्वारा प्रस्तुत लोक नृत्यों के अलावा बगवाल नृत्य काफी आकर्षक रहा। दर्शकों ने देर शाम तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठाया। शिवरात्रि पर पूरे दिन बारिश होने के कारण मैदानी क्षेत्रों से आए दुकानदार मायूस हो गए थे लेकिन शनिवार को मौसम खुशनुमा रहा जिससे उनके सामान की खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन

मेले में विनायक,सिनार,बासोट,मानिला,नौला,जैनल ,सिनौड़ा आदि क्षेत्रों से लोग पहुंचे थे। इस मौके पर उपजिलाधिकारी राहुल शाह, व्यापार संघ अध्यक्ष विजय लटवाल, राज रौतेला, देवगिरी गोस्वामी, तारादत्त शर्मा, दरबान बिष्ट, कुबेर कड़ाकोटी, बालम नाथ, शंकर फुलारा, योगेश डंगवाल आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन योगेश डंगवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें