फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: शारदा स्कूल में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ कार्यशाला शुरू

Sun, 13 Aug 2023 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में तीन दिनी रचनात्मक स्पेक्ट्रम कार्यशाला का मुख्य अतिथि पुरातत्वविद पद्मश्री यशोधर मठपाल, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, प्रधानाचार्य विनीता लखचौरा, पूर्व सभासद हेम तिवारी ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। पद्मश्री यशोधर मठपाल ने विद्यार्थियों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर परिश्रम करने के लिए प्रेरित कर चित्रकला, रॉककला, भारतीय पुरातत्व की जानकारी दी। तितली विशेषज्ञ पीटर स्मेटासेक ने तितलियों के संसार के बारे में बताया। कवि हर्ष काफर ने सुंदर कविताओं की प्रस्तुति दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर बहुरंगी रंग बिखेरे। अतिथियों ने उनकी प्रस्तुति को जमकर सराहा। प्रधानाचार्या ने मुख्य अतिथि को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। संचालन अंजना पांडे और पुष्पा उप्रेती ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें