फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: ईश्वर सत्य के मार्ग पर चलने वाले की करता है मदद

Mon, 18 Mar 2024 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। विकास खंड ताड़ीखेत के डौरब गांव में भागवत कथा सुनने बड़ी संख्या में भक्त उमड़े। बजोल, बमस्यूं, पातली, टूनाकोट, मंडलकोट, तिपोला, सुखोली, भुजान सहित अन्य हिस्सों से भक्त कथा श्रवण करने पहुंचे। कथा व्यास तुलसी प्रसाद सती और दिनेश गौड़ ने कहा कि ईश्वर कण-कण में विराजमान है जो सच्चे मन से भागवत कथा का श्रवण करते हैं, उनके कष्ट दूर होते हैं। सत्य के मार्ग पर चलने वाले की ईश्वर मदद करता है। इस दौरान भजन-कीर्तनों का भी आयोजन हुआ। यजमान नारायण दत्त जोशी ने कहा कि 28 मार्च को पूर्णाहुति और भंडारे के साथ इस धार्मिक आयोजन का समापन होगा। इस दौरान बाला दत्त, दुर्गा पंत, त्रिभुवन, भूपेश, मोहन, भुवन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें